मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

27 जुलाई 2010

यूपीःअब ऑनलाइन भरे जाएंगे प्रवक्ता व प्राचार्य के फार्म

उत्तरप्रदेश में, पीसीएस व अन्य परीक्षाओं की तर्ज पर अब प्रवक्ता व प्राचार्य पद के आवेदन भी अब आनलाइन भरे जा सकेंगे। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग अपनी आगामी परीक्षाओं से यह व्यवस्था लागू करने जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष प्रो. (डा.) जे प्रसाद के अनुसार चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अब स्क्रीनिंग का विवरण भी आनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग पिछले लंबे समय से चयन में अनियमितताओं के आरोपों से दो-चार रहा है। प्रवक्ता से लेकर प्राचार्य तक के चयन में गड़बडि़यों के कई मामले इस समय उच्च न्यायालय में भी लंबित हैं। इन सबके बीच आयोग में अब परिवर्तन की बयार बहने जा रही है। आयोग के अध्यक्ष प्रो.प्रसाद ने इस संबंध में खाका तैयार कर लिया है। प्रो.प्रसाद के अनुसार आयोग अब चयन में पारदर्शिता लाने के लिए कई नए उपाय लागू करने जा रहा है। इसमें सबसे पहला मामला प्रवक्ता पद का चयन परीक्षा के माध्यम से करने का है(दैनिक जागरण,लखनऊ,27.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।