मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जुलाई 2010

पश्चिम बंगालःमूल्यांकन पद्धति पर माध्यमिक बोर्ड तलब

माध्यमिक परीक्षा के प्रमाण पत्र की मूल्यांकन प्रक्रिया और इसकी पद्धति को स्पष्ट करने का आदेश कलकत्ता हाईकोर्ट ने माध्यमिक बोर्ड को दिया है। उल्लेखनीय है कि बिहार सेंकेंडरी बोर्ड से हाईस्कूल पास कर राज्य में प्राइमरी शिक्षक की नियुक्ति के लिये हुई परीक्षा में सफल प्रत्याशी ने कोर्ट में पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड पर अन्य राज्यों के छात्रों से भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। मामले की सुनवायी कर रहे न्यायाधीश विश्वनाथ समद्दार ने बोर्ड को तीन सप्ताह के भीतर इस मामले में जवाब देने को कहा है। मामलाकर्ता नारायण मंडल के अधिवक्ता ने कोर्ट को जानकारी दी कि हाल में प्राइमरी शिक्षक की लिखित नियुक्ति में पास होने के बावजूद उनके मुवक्किल को सिर्फ नौकरी नहीं दी गयी कि उन्होंने अन्य बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। उल्लेखनीय है कि सफल शिक्षकों के पैनल में नाम आने के बावजूद स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से अज्ञात कारणों से शिक्षक की नियुक्ति को रोक दिया(दैनिक जागरण,सिलिगुड़ी,28.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।