मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

27 जुलाई 2010

राजस्थानःआईटीआई ड्राइंग का पर्चा लीक!

आईटीआई इंजीनियरिंग की आज आयोजित हुई ड्राइंग की परीक्षा के पेपर के हूबहू हस्तलिखित पेपर बाजार में पहले ही आ जाने से हडकम्प मंच गया। सूत्रों के अनुसार एक वर्षीय आईटीआई कोर्स की इंजीनियरिंग ट्रेड के ड्राइंग विषय की परीक्षा सुबह 8 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई।
इस परीक्षा के बाजार में उपलब्ध हस्तलिखित पेपर और मूल पेपर में आंशिक अंतर ही पाया गया है। सूत्रों के अनुसार पेपर आउट हो जाने को लेकर कस्बे में कल से ही सुगबुगाहट थी। इसी आधार पर पुलिस ने भी अपने स्तर पर छानबीन कर तीन जनों को हिरासत में ले लिया था और उनसे पूछताछ की गई।

कस्बे स्थित पीएन जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस परीक्षा के दौरान प्रावघिक निदेशालय जोधपुर से आए उडन दस्ते ने भी हस्तलिखित पेपर और मूल पेपर के प्रश्नों में लगभग समानता होने की तस्दीक की। स्कूल में तैनात परीक्षा कॉर्डिनेटर केसी मीणा ने भी इस बारे में पुलिस को लिखित में दिया है। हालांकि इतना सब हो जाने के बाद भी विभागीय स्तर पर पेपर आउट हो जाने की अघिकृत घोषणा नहीं की गई है(राजस्थान पत्रिका,बांदीकुई,27.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।