हरियाणा स्पोर्ट्स टैलेंट हंट में भाग न ले पाने वाले खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। ऐसे खिलाड़ियों को खेल विभाग एक और अवसर देगा। इन खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश के लिए विभाग ने ट्रायल कराने का निर्णय लिया है। ट्रायल 29 जुलाई को टीडीएल और नेहरू स्टेडियम में लिया जाएगा। खेल विभाग की ओर से कुछ माह पहले टैलेंट हंट का आयोजन किया था। इसमें सफल हुए खिलाड़ियों को उनके पसंद के अनुसार नर्सरी, हॉस्टल और स्टेडियम अलॉट कर दिए गए हैं। लेकिन, अभी भी गुड़गांव खेल छात्रावास के लिए सीटें खाली हैं। पहले विभाग इन सीटों पर हंट में सफल हुए खिलाड़ियों को रखने की बात कर रहा था। लेकिन, बाद में विभाग ने इसमें संशोधन कर दिया हैं। उपनिदेशक खेल व प्रॉक्टर खेल छात्रावास जीएस कपूर ने बताया कि एथलेटिक्स में 6, वालीबॉल में 14,जिमनास्टिक में 2 और हॉकी में 22 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसके लिए 29 जुलाई को नेहरू स्टेडियम में वॉलीबाल और हॉकी जबकि टीडीएल में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का ट्रॉयल लिया जाएगा। इसमें टैलेंट हंट में सफल हुए खिलाड़ी, नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले चुके खिलाड़ी या फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए खिलाड़ी की आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए(हिंदुस्तान,गुड़गांव,27.7.2010)।
मुख्य समाचारः
28 जुलाई 2010
हरियाणाःस्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए मिलेगा एक और मौका
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।