मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जुलाई 2010

झारखंड लोक सेवा आयोग का कैलेंडर पहले महीने में ही फेल

कई वर्ष के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किया गया वर्ष भर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर पहले ही माह फेल हो गया। कैलेंडर के अनुसार जुलाई माह में तीन-तीन महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी करनी थी लेकिन एक परीक्षा की भी अधिसूचना जारी नहीं की जा सकी। इनमें सीमित अपर समाहर्ता परीक्षा, संयुक्त अभियंत्रण सेवा प्रारंभिक परीक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा शामिल हैं। ज्ञात हो कि मुख्य सचिव एके सिंह के निर्देश के बाद आयोग ने उक्त कैलेंडर तैयार किया था। बाद में सरकार से इसकी स्वीकृति भी ली गई थी। जेपीएससी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक सेन गुप्ता ने बकायदा इस कैलेंडर को राज्यपाल एमओएच फारूक को राजभवन में दिखाया था(दैनिक जागरण,रांची,28.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।