मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जुलाई 2010

झारखंड लोक सेवा आयोग ने शुरू की त्रुटियों की आंतरिक जांच

झारखंड लोक सेवा आयोग की तृतीय सिविल सेवा परीक्षा में कम अंक के बावजूद कुछ लोगों को सफल उम्मीदवारों की श्रेणी में आने का मामला उजागर होने के बाद आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी आयोग के ही एक अधिकारी को सौंपी गई है। उन्हें कहा गया है कि वे पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाएं कि कहां से गलती हुई है और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मी के विरुद्ध आयोग प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उधर, जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा में सफल उम्मीदवारों की कॉपियों की जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद निगरानी ब्यूरो ने उन परीक्षकों से पूछताछ शुरू कर दी है जिन्होंने कॉपियों की जांच की थी और नंबर दिए थे। वाराणसी क्षेत्र के आठ परीक्षकों से मंगलवार को निगरानी ब्यूरो कार्यालय में पूछताछ की गई और उनका बयान लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।