दिल्ली विश्वविद्यालय में उद्योगों में रोजगार के लिहाज से तैयार ग्लोबल बिजनस फाउंडेशन स्किल कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स पहली बार नैसकॉम की मदद से तैयार किया गया है।
इसे पांच कॉलेजों में चलाया जाएगा। इनमें वेंकटेश्वर, मैत्रेयी, शहीद सुखदेव, एसजीटीबी खालसा और दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज हैं। विश्वविद्यालय में यह कोर्स आईएलएलएल की देखरेख में चलेगा। संस्थान के निदेशक प्रो एके बख्शी ने बताया के यह कोर्स १२० घंटे यानी २० सप्ताह में खत्म होगा। इसकी फीस ६००० है। इसके प्रत्येक सेंटर २० छात्र होंगे। स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। कोर्स की शुरूआत ३ सितम्बर से होगी।
उन्होंने बताया कि कोर्स में उद्योग के प्रति जागरूकता, कम्युनिकेशन स्किल, कंप्यूटर एंड डाटा स्किल, कैंपस टू कॉरपोरेट और कॉरपोरेट मैनेजमेंट स्किल के बारे में बताया जाएगा। कोर्स पूरा होने के बाद उद्योग जगत इसमें दक्ष छात्रों को अपने यहां प्लेसमेंट में तवज्जो भी देंगे। विश्वविद्यालय में इस तरह का कोर्स पहली बार शुरू हो रहा है। यह एड ऑन कोर्स है। छात्रों को सप्ताह में तीन दिन दो दो घंटे की कक्षाएं कराई जाएंगी(नई दुनिया,दिल्ली,27.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।