सॉफ्टवेयर क्षेत्र की अग्रणी बॉडी नैस्कॉम ने सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ करार कर स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम लांच किया है। इसके माध्यम से बीपीओ इंडस्ट्री में रोजगार की बाह जोट रहे लोगों को तैयार किया जाएगा। लांच के अवसर पर नैस्कॉम के अध्यक्ष सोम मित्तल ने कहा कि बेहतर प्रतिभा तलाशना उनकी प्राथमिकता में आता है। इस कोर्स के जरिए जरूरी स्किल के द्वारा छात्र खुद को इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार कर सकेंगे। ग्लोबल फाउंडेशन स्किल नामक ये कोर्स जेनपैक्ट, असेंचर, कंवर्जीज, डेल और आईबीएम के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह अंतिम वर्ष के विभिन्न संकायों के छात्रों के लिए एक बेहतर एडऑन कोर्स होगा। इस कोर्स की मदद से छात्र को इंडस्ट्री की बुनियादी जानकारी, बिजनेस कम्युनिकेशन और कस्टमर मैनेजमेंट के बारे में जानकारी मिलेगी। ट्रेनिंग मॉड्यूल के बाद छात्रों को अंतिम परीक्षा नेक (नैस्कॉम एसेसमेंट ऑफ कंपटेंस) देनी होगी। यह कोर्स 120 घंटे का होगा और फाइनल ईयर के छात्र ही इस कोर्स को कर सकेंगे। कोर्स में दाखिला पहले आओ,पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। खास बात यह है कि इस कोर्स के अलावा जल्द ही डीयू फाइनेंसिंग और अकाउंटिंग के ऊपर एक विशेष कोर्स शुरू करने वाली है। इसमें छात्रों की फाइनेंसिंग क्षमता को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। इंस्टीटय़ूट ऑफ लाइफ लांग लंर्निंग के निदेशक प्रोफेसर एके बख्शी के मुताबिक, जीबीएफएस 3 सितंबर से आरंभ होगा। हर केंद्र पर 20 से अधिक छात्रों का दाखिला नहीं किया जाएगा। कोर्स की कक्षा सप्ताह में तीन दिन हर दो घंटे आयोजित की जाएगी। कोर्स की फीस छह हजार रुपए रखी गई है(हिंदुस्तान,दिल्ली,27.7.2010)।
मुख्य समाचारः
27 जुलाई 2010
डीयू करेगा बीपीओ के लिए तैयार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।