बिहार सरकार ने सूबे में 7 नए आईटीआई कॉलेज खोलने की मंजूरी दी है। सभी आईटीआई कॉलेज पीपीपी मोड के तहत खोले जा रहे हैं। यह कॉलेज समस्तीपुर, लखीसराय, बिहिया, पश्चिम चंपारण के सेमरा बाजार, खगड़िया,अरवल और औरंगाबाद में खोले जा रहे हैं।
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए श्रम संसाधन विभाग के सचिव व्यासजी ने बताया कि नवीनगर( औरंगाबाद) आईटीआटी कॉलेज भी सरकारी कॉलेज ही होगा मगर इसके लिए जमीन, भवन और तमाम तरह की मशीन रेल बिजली निगम की तरफ से दी जा रही है। इस बात को लेकर सरकार और निगम के बीच 29 जुलाई को करार होने वाला है।
राज्य में फिलहाल 45 आईटीआई कॉलेज हैं। इन सातों आईटीआई कॉलेज को मंजूरी मिलने के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 52 हो जाएगी। 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत सूबे के सभी 38 जिलों में आईटीआई कॉलेज खोले जाने थे। जबकि अभी शिवहर और शेखपुरा जिले में आईटीआई कॉलेज खुलना बाकी है(कुणाल कुमार,दैनिक भास्कर,पटना,27.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।