बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को फोकानिया, मौलवी एवं आलिम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। वर्ष 2010 की फोकानिया की परीक्षा में कुल 82873 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 70989 सफल हुए। फोकानिया की परीक्षा में लगभग 84 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इस वर्ष मौलवी की परीक्षा में 29367 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से 24952 ने सफलता हासिल की। मौलवी की परीक्षा में लगभग 85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। मदरसा बोर्ड ने वर्ष 2009 के आलिम की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 2894 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से 1909 विद्यार्थी सफल हुए। इस परीक्षा में 65.95 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। फोकानिया की परीक्षा अभी पटना, बांका एवं मधुबनी जिले में नहीं हुई है, जिसके कारण बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार नहीं की गयी है। फोकानिया की परीक्षा में 22 हिन्दू छात्र शामिल हुए है। मानव संसाधन मंत्री हरि नारायण सिंह ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयार फोकानिया का रिजल्ट इंटरनेट पर जारी किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के विकास के लिए कई कदम उठाये गये हैं। उन्होंने मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष को आश्र्वासन दिया कि शीघ्र ही कार्यालय के लिए जमीन का आवंटन किया जायेगा। फोकानिया का रिजल्ट पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष लगभग 19 प्रतिशत अधिक हुआ है। पिछले वर्ष लगभग 65 प्रतिशत छात्रों का रिजल्ट हुआ था। फोकानिया की परीक्षा में 39 प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 45 प्रतिशत द्वितीय श्रेणी एवं शेष तृतीय श्रेणी से सफलता हासिल की है(दैनिक जागरण,पटना,1.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।