मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 जुलाई 2010

लखनऊ विश्वविद्यालय में यूजी काउंसिलिंग आज से

लखनऊ विश्र्वविद्यालय के यूजी पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग आज से न्यू कैम्पस के आईएमएस भवन में शुरू हुई। पहले दिन बीए आनर्स, बीकाम आनर्स, एलएलबी आनर्स तथा बीबीए पाठ्यक्रमों के ओपन केटेगरी के विद्यार्थियों की काउंसिलिंग होनी है। लविवि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। मुख्य प्रवेश समन्वयक प्रो.पद्मकान्त ने बताया कि गुरुवार को सुबह नौ बजे से काउंसिलिंग शुरू होगी। चयनित सूची के अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के प्रवेश शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट, दसवीं, इण्टरमीडिएट के अंकपत्रों तथा सभी प्रमाणपत्रों की छायाप्रति साथ लाना होगा। पाठ्यक्रम की फीस के अतिरिक्त लिया जाना वाला शुल्क नकद लिया जाएगा। फीस न होने की स्थिति में अभ्यर्थी को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को इण्टरमीडिएट का अंकपत्र अभी नहीं मिल सका है वे इण्टरनेट से अंकपत्र की कापी के साथ काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद अपना मूल अंकपत्र प्रस्तुत करना होगा। ओपेन केटेगरी में आये आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों को उसी श्रेणी में प्रवेश लेना होगा। प्रवेश के समय किसी तरह की अनियमितता तथा रैगिंग की शिकायत के लिए सहायता नम्बर भी जारी किया गया है। कुलानुशासक प्रो.यूएस द्विवेदी ने बताया कि रैगिंग या अराजक तत्वों के खिलाफ विद्यार्थी उनको 0522-2740401 नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं(दैनिक जागरण,लखनऊ,1.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।