देवस्थली विद्यापीठ में एमबीए पाठ्यक्रम के लिए 26 अगस्त को काउंसलिंग होगी। यह जानकारी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार कैप्टन डीके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि संस्थान एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त और उत्तराखंड तकनीकी विवि देहरादून से संबद्ध है। औद्योगिकीकरण की आवश्यकता को देखते हुए इस सत्र से संस्थान में एमबीए पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि कोर्स पूर्ण होने के बाद संस्थान छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने के भी प्रयास करता है। संस्थान में आधुनिक सुविधाओं युक्त कक्षायें, कांफ्रेंस हॉल, इंटरनेट एवं पुस्तकालय भी है(दैनिक हरिद्वार,22.8.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।