इंस्टीटय़ूट ऑफ क्लिनिकल रिसर्च, इंडिया
कोर्स : संस्थान ने साउथ केरोलिना, अमेरिका की मेडिकल यूनिवर्सिटी के साथ मास्टर ऑफ साइंस इन क्लिनिकल रिसर्च-दो वर्षीय, पूर्ण कालिक कोर्स ऑफर किया है। यह कोर्स हैदराबाद तथा देहरादून के सेंटर पर 6 सितंबर से आरंभ हो रहा है। छात्रों के पास कोर्स के दूसरे साल में भारत के अतिरिक्त यूके, सिंगापुर या यूएस में पढ़ाई का भी ऑप्शन रहेगा।
योग्यता : बायोसाइंस/ लाइफ साइंसेज़ (निम्न में से किसी भी विषय में)-बॉटनी, जूलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, जैनेटिक्स, बायोटेक, कैमिस्ट्री, फार्मा, नर्सिग, एमबीबीएस, बीडीएस में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन आवश्यक है। चयन के लिए लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार आधार रहेगा साथ ही हर उम्मीदवार की एमयूएससी, यूएसए द्वारा स्क्रीनिंग होगी।
आवेदन कैसे करें : प्रॉस्पेक्टस आईसीआरआई कैम्पस से 1000 रुपए का भुगतान करके प्राप्त किए जा सकता है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 अगस्त 2010
पता : आईसीआरआई हैदराबाद- 1-10-3/2, कार्गो ऑफिस बिल्डिंग, प्रकाश नगर, बेगमपेट, हैदराबाद-500016 तथा आईसीआरआई देहरादून-77, करणपुर, डीएवी कॉलेज रोड, देहरादून-248001, उत्तराखंड।
वेबसाइट : www.e2solutions.net/icri/applyonline.htm
नेशनल एकेडमी ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग
कोर्स : 1. नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी)-एक वर्ष, 2. नर्सरी प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग (एनपीटीटी)-दो वर्ष। एडमिशन रेगुलर और कोरसपोंडेंस दोनों मोड में उपलब्ध है।
योग्यता : दोनों कोर्स के लिए 10+2 पास होना जरूरी है।
आवेदन कैसे करें : आवेदन पत्र 200 रुपए का भुगतान कर संस्थान से प्राप्त किया जा सकता है। चैक से भुगतान करने पर चैक एससीईआरटी के नाम देय होना चाहिए।
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 अगस्त 2010
पता : 488/5ए, फस्र्ट फ्लोर, दिलशाद गार्डन, नई दिल्ली। संस्थान के अन्य सेंटर लक्ष्मी नगर, पटेल नगर और दरियागंज में स्थित हैं।
वेबसाइट : www.natt.in
(हिंदुस्तान,दिल्ली,11.8.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।