मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

24 अगस्त 2010

सोनीपतःसेमेस्टर सिस्टम पर होगा सर्वेक्षण

डाइट बीसवां मील के छात्र व अध्यापकों द्वारा एससीईआरटी द्वारा चयनित 25 राजकीय विद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम पर सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए तीन तरह की प्रश्नावलियां तैयार की गई है, जिनमें एक प्राचार्य के लिए, दूसरी अध्यापकों के लिए व तीसरी विद्यार्थियों के लिए होगी। सर्वेक्षण के लिए 25 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है। छात्र अध्यापक 25 व 26 अगस्त को सर्वे कर अपनी रिपोर्ट नरेश कुमार को 27 अगस्त को सौंप देंगे। गन्नौर में पूनम, बजाना कलां में गीता, पुरखास में ललित, दतौली में बिजेन्द्र, गोहाना में नवीन, रभडा में श्रीभगवान को सर्वे की जिम्मेदारी मिली है(दैनिक भास्कर,सोनीपत,24.8.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।