आरएएस परीक्षा और संस्कृत विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग एक ही तारीख में होने के बावजूद अब शिक्षक के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कोई नुकसान नहीं होगा। 29 सितंबर को वंचित अभ्यर्थी 30 सितंबर को भी काउंलिग में शामिल हो सकेंगे। काउंसलिग की तारीख एक दिन और बढ़ा दी गई है।
डीबी स्टार ने अभ्यर्थियों की परेशानी को जिम्मेदार अधिकारियों के कानों तक पहुंचाया था। इसके बाद विभाग के निदेशक एचएस भारद्वाज ने आरएएस परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक दिन और अतिरिक्त काउंसलिंग रखना सुनिश्चित कर लिया है।
भारद्वाज ने बताया कि आरएएस परीक्षा के दिन ही काउंसलिंग कराने का निर्णय भूलवश हो गया था। जो अभ्यर्थी आरएएस परीक्षा में शामिल होने के कारण काउंसलिंग में नहीं आ पाएंगे वे ३क् सितंबर को भी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं(दैनिक भास्कर,जयपुर,28.9.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।