मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

29 सितंबर 2010

पंजाब विवि के एडीसीडीसी के इंटरव्यू स्थगित

पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से नियमित एसोसिएट डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल (एडीसीडीसी) की नियुक्ति के लिए बुधवार को निर्धारित इंटरव्यू को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इंटरव्यू के लिए २८ उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया गया है। मंगलवार को ही इंटरव्यू स्थगित करने का फैसला लिया गया। नए एसोसिएट डीन का इंटरव्यू पीयू से संबद्ध कालेजों के प्राचार्यों की ओर से एक माह से किए जा रहे संघर्ष के बाद रखा गया था। अब इंटरव्यू स्थगित होने से कालेज प्राचार्यों में रोष है।

एडीसीडीसी पद के इंटरव्यू के स्थगित होने से एक बार फिर से यह मामला अधर में लटक गया है। इंटरव्यू स्थगित होने से अब सीनेट की अगले महीने होने वाली बैठक में इस नियुक्ति पर मुहर नहीं लग पाएगी। इसके बाद सीनेट की बैठक दिसंबर में होगी। पीयू के रजिस्ट्रार प्रो.एसएस बारी ने इंटरव्यू स्थगित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि कुलपति को जरूरी बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली जाना पड़ रहा है।

पीयू में एसोसिएट डीन पद को लेकर पीयू में एक महीने से राजनीति चल रही है। यही वजह है कि सीनेट के एक गुट के सदस्य पहले ही कह रहे थे कि जिस तरह से पिछले माह रजिस्ट्रार, डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल जैसे पदों के लिए इंटरव्यू होने के बाद भी योग्य उम्मीदवार न मिलने पर दोबारा विज्ञापन निकालने का फैसला लिया गया था। वैसे ही इस बार या तो इंटरव्यू स्थगित होंगे या योग्य उम्मीदवार न मिलने की बात कही जाएगी। उनके अनुसार एसोसिएट डीन पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू का सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। इस पद पर नियुक्ति को लेकर ही चतरथ और गोयल गुट के बीच अनबन हुई है। पीयू में डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल का पद कई साल से खाली पड़ा है और पीयू के परीक्षा नियंत्रक के पास इस पद का अतिरिक्त कार्यभार है। इस पद के लिए पिछले महीने रखे गए इंटरव्यू से पहले ही राजनीति शुरू हो गई थी।

कालेज के प्राचार्यों ने पिछले एक महीने से मौजूदा कार्यवाहक एसोसिएट डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो.केशव मल्होत्र्े को हटाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं(अमर उजाला,चंडीगढ़,29.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।