मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

29 सितंबर 2010

उत्तराखंडःकालेजों में हाजिरी हुई अनिवार्य

उत्तराखंड में सरकारी कालेजों में विद्यार्थियों को अब स्कूल के दिन याद आया करेंगे। क्योंकि, अब सुबह क्लास में पहुंचते ही शिक्षक विद्यार्थियों की हाजिरी दर्ज किया करेंगे। यह क्रम हर पीरियड में दुहाराया जाएगा। बाद में उपस्थिति का सारा ब्योरा शासन को उसी दिन फैक्स करना होगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में हाजिरी अनिवार्य कर दी है। विभाग की ओर से इस संबंध में मंगलवार को जीओ जारी कर दिया गया है। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा की ओर से हुए आदेश में स्पष्ट निर्देश हैं कि हाजिरी का सारा ब्योरा हर हाल में सुबह ११ से ११.३० बजे तक मुहैया कराया जाए। यह विवरण अपर सचिव उच्च शिक्षा के फैक्स नंबर पर अथवा उच्च शिक्षा विभाग के अनुभाग अधिकारी के ई-मेल पर मुहैया कराना होगा।

विभाग द्वारा अपना पोर्टल भी तैयार कराया जा रहा है। यह कार्य उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को दिया गया है। सभी ६९ सरकारी महाविद्यालयों को इंटरनेट नेटवर्किंग सिस्टम से लिंक करने के साथ ही सूचनाओं को पोर्टल पर फ्लैश करने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान सहज हो सकेगा। विभाग का मानना है कि उपस्थिति अनिवार्य करने से विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों पर भी निगरानी हो सकेगी। इससे जहां उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा, वहीं सरकारी कालेजों की साख भी बेहतर हो सकेगी(अमर उजाला,देहरादून,29.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।