यूपीएससी द्वारा जारी पीटी रिजल्ट से हिंदी पट्टी के छात्रों में असंतोष है. बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के छात्रों का आरोप है कि यूपीएससी ने क्षेत्रवाद करते हुए परिणाम जारी किया और हिंदी पट्टी के छात्रों की अनदेखी की है.
इसके खिलाफ छात्रों ने नयी दिल्ली में आंदोलन का एलान कर दिया है. 23 अगस्त से दिल्ली में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्र यूपीएससी द्वारा जारी पीटी परीक्षा के रिजल्ट की समीक्षा करने, मेंस परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने और सूचना के अधिकार के तहत यूपीएससी द्वारा सूचनाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं.
दो अक्टूबर को दिल्ली में छात्रों ने राजघाट पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. प्रदर्शनकारी छात्रों के नेता मृणाल ने हिंदी पट्टी के छात्रों से प्रदर्शन में हिस्सा लेने का आग्रह किया है. प्रदर्शन में शामिल होने के लिए फोन नंबर 09990765842, 08882359807 व 09386231136 पर संपर्क किया जा सकता है(प्रभात खबर,रांची,28.9.2010).
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।