विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) के आवेदन की ऑनलाइन खिड़की खुल चुकी है। 29 अक्टूबर से शुरू हो चुके ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। गौरतलब है कि लेक्चररशिप या फिर जूनियर फैलोशिप प्रोग्राम के लिए यूजीसी द्वारा आयोजित यह टेस्ट उत्तीर्ण करना जरूरी है।परीक्षा 26 दिसंबर को होनी निर्धारित है। इस बार परीक्षा में कुछ बदलाव भी किए गए हैं और नेगेटिव मार्किग खत्म होने से छात्रों को राहत भी पहुंची है। 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन होने के बाद डॉक्यूमेंट लेने की अंतिम तिथि एक नवंबर होगी। डॉक्यूमेंट में ऑनलाइन आवेदन का दो कॉपी में प्रिंट आउट, उपस्थिति स्लिप व टेस्ट सेंटर का फीस सर्टिफिकेट व कैटेगरी सर्टिफिकेट के साथ दाखिला कार्ड शामिल होगा। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन के साथ ही वेबसाइट पर मौजूद पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र या डमी प्रश्न पत्र से अपनी तैयारी का भी जायजा ले सकते हैं(दैनिक जागरण,मेरठ,5.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।