स्टेट इस्टीच्यूट ऑफ साइंस एजूकेशन पंजाब द्वारा ली जाने वाली पंजाब स्टेट टेलेंट सर्च परीक्षा के लिए अंतिम तिथि 29 अक्टूबर निश्चित की गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह परीक्षा 16 जनवरी, 2011 को ली जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए दाखिला फार्म जमा करवाने के लिए विभाग द्वारा पंजाब के सभी जिलों में केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहा पर परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी फार्म जमा करवा सकते है। इन केन्द्रों में अमृतसर का सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टाऊन हाल, बरनाला में सरकारी (कन्या) हाई स्कूल, बठिडा में देसराज मैमोरियल सरकारी (कन्या) सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदकोट में बलबीर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहगढ़ साहिब में सरकारी (कन्या) सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरहिद मंडी, फिरोजपुर में सरकारी (लड़के) सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरदासपुर में सरकारी (कन्या) सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर में सरकारी (लड़के) सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर में सरकारी मॉडल को-एजूकेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली, कपूरथला में सरकारी रनधीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तरनतारन में सरकारी (लड़के) सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संगरूर में सरकारी (लड़के) सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शहीद भगत सिंह नगर में जेएसएफएच खालसा हाई स्कूल, मोहाली में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज-3 बी 1, रोपड़ में सरकारी (लड़के) सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोपड़, पटियाला में सरकारी मल्टीपर्पज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पासी रोड, मुक्तसर में सरकारी (लड़के) सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोगा में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोधेवाला, मानसा के सरकारी (लड़के) सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा लुधियाना के सरकारी मल्टीपर्पज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौलखा रोड आदि शामिल है(दैनिक जागरण संवाददाता,मोहाली,16.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।