मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 अक्टूबर 2010

बिहारः5 से भरे जाएंगे इंटर के फॉर्म। मैट्रिक की पूरक परीक्षा के प्रवेश-पत्र 3 से मिलेंगे

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए ओएमआर फॉर्म पांच अक्टूबर से भरे जाएंगे। दो नंवम्बर तक छात्र इंटर में ओएमआर फॉर्म भरकर अपना परीक्षा के लिए आवेदन विद्यालय प्रधान के माध्यम से करा सकते है। उल्लेखनीय है कि इंटर की परीक्षा फरवरी माह में होनी है। बिहार बोर्ड के उच्च माध्यमिक प्रभाग की ओर से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्रदान करने वाले सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधान को यह निर्देश दिया गया है कि वे सभी छात्र-छात्राओं के लिए ओएमआर प्रपत्र कार्यालय से आकर प्राप्त कर लें। समिति के सचिव अनूप कुमार सिन्हा के अनुसार विलम्ब शुल्क के साथ दस नवम्बर तक सभी प्रमण्डलों के विद्यालयों को ओएमआर फॉर्म भरकर परीक्षा समिति में जमा कराना अनिवार्य है। इसके बाद किसी भी हालत में फॉर्म जमा नहीं लिये जाएंगे। दूसरी ओर बिहार राज्य मदरसा बोर्ड की वस्तानियां, फोकानिया व मौलवी की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। ये सारी परीक्षाएं जनवरी - फरवरी महीने में बारी-बारी से होंगी। परीक्षा में कुल दो लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना एजाज अहमद ने बताया कि सभी जिलों के मदरसों में पर्याप्त संख्या में फॉर्म भेजे गये है। उन्होंने कहा कि फिलहाल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई है।

उधर,मैट्रिक की पूरक परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। सभी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो गया है। 3 अक्टूबर से छात्रों के बीच पूरक परीक्षा के प्रवेश पत्र वितरित किये जाएंगे। मैट्रिक की पूरक परीक्षा सात से ग्यारह अक्टूबर के बीच होनी है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र व उत्तरपुस्तिकाएं भेजी जा रही है। परीक्षा को लेकर बोर्ड परिसर में नियंत्रण कोषांग की स्थापना की गई है जो परीक्षा के दौरान छात्रों को हर प्रकार की जानकारी देगा। छात्र 0612- 2221320 पर फोन कर परीक्षा संबंधी कोई भी सूचना प्राप्त कर सकते है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. एकेपी यादव ने छात्रों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा में सम्मिलत हों और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन में सहयोग करें(राष्ट्रीय सहारा,पटना,2.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।