राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चों को अब छुट्टी के दिन भी स्कूल में भोजन मिलेगा. राज्य सरकार ने सुखाड़ के मद्देनजर यह फ़ैसला लिया है. शिक्षा सचिव मृदुला सिन्हा ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिया है.
चालू वित्तीय वर्ष के लिए 10 अक्टूबर से वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक पड़नेवाले 23 छुट्टी के दिनों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. बच्चों के भोजन के लिए पहले से आवंटित अनाज और कुकिंग कॉस्ट से ही छुट्टी के दिन बच्चों को भोजन देने का खर्च वहन किया जायेगा(प्रभात खबर,रांची,2.10.2010).
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।