देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को अपनी स्थगित परीक्षाओं का संशोधित टाइम-टेबल जारी कर दिया। बीकॉम ऑनर्स (दूसरा सेमेस्टर) की 30 सितंबर को स्थगित हुई उद्यमिता विकास विषय की परीक्षा अब 6 अक्टूबर को होगी।
वहीं चौथे सेमेस्टर की पर्यावरण विषय की परीक्षा जो कि 1 अक्टूबर को होना थी, अब 5 अक्टूबर को होगी। बीकॉम प्लेन (दूसरे सेमेस्टर) के छात्रों का उद्यमिता विकास का 30 सितंबर को होने वाला पेपर अब 6 अक्टूबर और चौथे सेमेस्टर के छात्रों का 1 अक्टूबर को होने वाला अंग्रेजी भाषा का प्रश्न-पत्र 9 अक्टूबर को होगा। बीएससी दूसरे सेमेस्टर के छात्रों का वनस्पति शास्त्र, मत्स्य एवं मत्स्यीकी विषय का प्रथम व गणित विषय का तृतीय प्रश्न-पत्र जो कि 30 सितंबर को होना था अब 30 अक्टूबर को होगा।
चौथे सेमेस्टर के छात्रों का यही प्रश्न-पत्र 1 अक्टूबर के बजाय 20 अक्टूबर को होगा। दूसरे सेमेस्टर का 18 अक्टूबर को होने वाला हिंदी भाषा का पेपर 28 अक्टूबर को होगा। बीएचएससी दूसरे सेमेस्टर का अंग्रेजी भाषा का 30 सितंबर को होने वाला पेपर अब 8 अक्टूबर और चौथे सेमेस्टर का पर्यावरण विषय का पेपर 5 अक्टूबर को होगा। बीए दूसरे सेमेस्टर गणित (तृतीय) विषय का पेपर 18 अक्टूबर के बजाय 23 को तथा अंग्रेजी भाषा का 30 सितंबर को स्थगित हुआ पेपर 26 अक्टूबर को होगा। चौथे सेमेस्टर का 1 अक्टूबर को स्थगित हुआ अंग्रेजी का पेपर 27 अक्टूबर को होगा।
स्कूल-कॉलेज 4 को खुलेंगे
अयोध्या फैसले के चलते जिला प्रशासन के निर्देश पर बंद हुए स्कूल-कॉलेज सोमवार से खुल जाएंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, फिर रविवार के कारण विद्यार्थियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिल गई। उधर, देअविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से फिर शुरू हो जाएंगी। इस दिन होने वाले प्रश्न पत्र पुराने टाइम-टेबल के अनुसार ही होंगे। इधर, पीजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 अक्टूबर से आरंभ हो जाएंगी। रेक्टर डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया गुरुवार और शुक्रवार को स्थगित रहे प्रश्न पत्र की नई तारीख तय की जा रही है। बाकी परीक्षाएं पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी(दैनिक भास्कर,इन्दौर,2.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।