मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

05 अक्टूबर 2010

देहरादून का डीएवी कॉलेजःलॉ के छात्र 900,फार्म मंगाए 200

देहरादून के डीएवी कॉलेज में जो न हो कम है। ताजा मामले में कॉलेज के लॉ विभाग की जानकारी पर गौर फरमाएं तो चौंकना तय है। लॉ विभाग में छात्रों की संख्या नौ सौ से ज्यादा है, पर या तो विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या फिर विभाग सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल कराने का इच्छुक नहीं है। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि विभाग की कार्यशैली ऐसा बयां कर रही है। कॉलेज के लॉ विभाग ने नौ सौ छात्रों की परीक्षा के लिए विवि से केवल दो सौ आवेदन पत्र मंगाए हैं। ऐसे में शेष छात्र आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए धक्के खा रहे हैं, जबकि फार्म जमा करने की अंतिम तिथि दस अक्टूबर है। डीएवी कॉलेज विधि संकाय में एलएलबी में नौ सौ से ज्यादा छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए इस समय संकाय में आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए छात्रों को काफी पसीना बहाना पड़ रहा है। इस मामले में कुछ छात्रों ने सोमवार को प्राचार्य डॉ. बीएल नौटियाल से मिलकर मामले की शिकायत की तो साफ हुआ कि आवेदन पत्र समाप्त हो गए हैं। जब उन्होंने इस मामले में विभागाध्यक्ष आरके अग्रवाल से बात की तो पता चला कि विवि से केवल दो सौ आवेदन पत्र ही मंगाए गए थे, जो छात्रों को आवंटित कर दिए गए हैं। यह जवाब सुनकर प्राचार्य भी चौंके। इस मामले में उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही आवेदन पत्रों की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए कॉलेज के किसी कर्मचारी को विवि भेजा जाएगा, ताकि छात्रों को परेशानी न हो(दैनिक जागरण,देहरादून,5.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।