मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

05 अक्टूबर 2010

उत्तराखंडःफार्मासिस्टों की वार्ता विफल, हड़ताल जारी

फार्मासिस्टों व शासन के बीच कल की वार्ता विफल हो गई। फार्मासिस्टों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। वेतन विसंगति, प्रमोशन और सेवा नियमावली में अनियमितताओं को लेकर सूबे के फार्मासिस्ट सोमवार से हड़ताल पर चले गए। हालांकि महानिदेशालय और शासन स्तर से उन्हें मनाने के भरसक प्रयास किए गए। इस क्रम में सुबह स्वास्थ्य महानिदेशक डा.एचसी भट्ट ने फार्मासिस्टों को वार्ता के लिए बुलाया पर बात नहीं बनी। डा.भट्ट ने इसकी सूचना मुख्य सचिव सुभाष कुमार को दी। मुख्य सचिव ने देर शाम फार्मासिस्टों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने फार्मासिस्टों से कहा कि उनकी मांगों पर सरकार विचार कर रही है बशर्ते वे 15 दिन का मौका दें। फार्मासिस्टों की हड़ताल की अगुवाई कर रहे डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष बीएस पयाल ने कहा कि पूर्व में बहुत समय दिया जा चुका है। अब आगे समय देना संगठन के लिए मुमकिन नहीं है। लगातार अवगत कराए जाने के बावजूद सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। वार्ता के बाद एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक में हड़ताल के जारी रखने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के प्रांतीय मुख्य प्रवक्ता एसएस चौहान के अनुसार,आज से फार्मासिस्ट डीजी (हेल्थ) कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ रहे हैं(दैनिक जागरण,देहरादून,5.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।