मुंबई एयरपोर्ट के करीब 9,000 कर्मचारियों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से एयरपोर्ट पर कार्गो संबंधी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कर्मचारी मूलभूत सुविधाओं की कमी के खिलाफ और अन्य मुद्दों पर हड़ताल पर चले गए हैं।
करीब 9,000 अनुबंधित कार्गो कर्मचारी मूलभूत सुविधाओं की कमी और अन्य मुद्दों के खिलाफ अचानक हड़ताल पर चले गए। इससे हवाईअड्डे पर कार्गो परिचालन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि निजी डेवलपर मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड हवाईअड्डे का परिचालन करती है और कार्गो टर्मिनल पर इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए वही जिम्मेदार है।
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर करीब 600 टन कार्गो का निर्यात और अन्य 650 टन का आयात किया जाता है जिससे 25 करोड़ रुपये टेक्स इक्ट्ठा होता है(नवभारत टाइम्स,मुंबई,8.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।