मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

04 अक्टूबर 2010

डीयू: कैट से होगा मास्टर्स में एडमिशन

अलग-अलग कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट पर ब्रेक लगाने के लिए डीयू ने अहम फैसला किया है। यूनिवर्सिटी इस बार मास्टर्स लेवल के चार पॉपुलर कोर्सेज में अपना एंट्रेंस टेस्ट कंडक्ट नहीं कर रही है बल्कि कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) स्कोर के बेस पर स्टूडेंट्स को एडमिशन देने का फैसला लिया गया है। कैट स्कोर से स्टूडंेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उसके बाद यूनिवर्सिटी इंटरव्यू व ग्रुप डिस्कशन के बाद फाइनल लिस्ट तैयार करेगी। हालांकि स्टूडेंट्स को कैट में अप्लाई करने के साथ-साथ यूनिवर्सिटी के इन कोर्सेज में भी अलग से अप्लाई करना होगा। यूनिवर्सिटी में अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स को ही एडमिशन का मौका दिया जाएगा। जिन कोर्सेज में कैट स्कोर के बेस पर एडमिशन देने का फैसला किया गया है, उनमें मास्टर ऑफ बिजनेस इकनॉमिक्स (एमबीई), मास्टर ऑफ फाइनैंस एंड कंट्रोल (एमएफसी), मास्टर ऑफ इंटरनैशनल बिजनेस (एमआईबी) और मास्टर ऑफ ह्यूमन रिसोर्स एंड ऑर्गनाइजेशनल डिवेलपमेंट (एमएचआरओडी) शामिल हैं।

कैट में अप्लाई करने के लिए अब चंद दिन ही बचे हैं जबकि यूनिवर्सिटी में इन चारों कोर्सेज के लिए अप्लाई करने की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। एमबीई और एमएफसी के लिए 5 अक्टूबर से 26 नवंबर तक अप्लाई किया जा सकता है। इन दोनों कोर्सेज के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी किया जा सकता है। एमएफसी कोर्स के एडमिशन कॉर्डिनेटर प्रो. सी. पी. गुप्ता ने बताया कि स्टूडेंट्स को बहुत सारे एंट्रेंस टेस्ट देने पड़ते हैं और इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी ने कैट स्कोर के बेस पर एडमिशन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि डीयू पूरे देश में एंट्रेंस टेस्ट कंडक्ट नहीं करवा पाती थी लेकिन कैट एग्जाम पूरे देश के सेंटरों पर होता है और इससे ऑल इंडिया लेवल पर डीयू के कोर्सेज में स्टूडेंट्स को एडमिशन लेने का मौका मिलेगा। साथ ही एक नया बेंचमार्क भी बनेगा।

प्रो. गुप्ता ने बताया कि एमएफसी में 46 सीटें हैं जबकि एमबीई में 82 सीटें हैं। 60 पर्सेंट वेटेज कैट स्कोर को दी जाएगी। यूनिवर्सिटी द्वारा कंडक्ट किए जाने वाले इंटरव्यू को 20 पर्सेंट और ग्रुप डिस्कशन को 10 पर्सेंट वेटेज मिलेगी। 5-5 पर्सेंट वेटेज 10वीं व 12वीं के रिजल्ट को दी जाएगी। इसके बाद फाइनल लिस्ट बनेगी। एमबीई कोर्स की एडमिशन कॉर्डिनेटर अनन्या जी. दास्तीदार ने बताया कि एमबीई व एमएफसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है जबकि जो स्टूडेंट्स फॉर्म जमा कराना चाहते हैं, उनको 5 अक्टूबर से साउथ कैंपस में आर्ट्स फैकल्टी बिल्डिंग से फॉर्म मिल सकेंगे। इसके अलावा www.mbe-du.org और www.mfc.edu से जानकारी हासिल की जा सकती है।

वहीं एमआईबी व एमएचआरओडी कोर्स कॉमर्स डिपार्टमेंट चलाता है। डिपार्टमेंट के हेड प्रो . के . वी . भानुमूर्ति ने बताया कि इन दोनों कोर्सेज के लिए 5 अक्टूबर से 27 जनवरी तक अप्लाई किया जा सकता है। इन दोनों कोर्सेज में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा नहीं है बल्कि वेबसाइट www.commercedu.com से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। प्रो . भानुमूर्ति का कहना है कि आईआईएम द्वारा कंडक्ट किए जाने वाले कैट एग्जाम से नामी बिजनेस स्कूल जुड़े हुए हैं और डीयू ने भी कैट को चुना है। स्टूडेंट्स कैट एग्जाम दें और उसके बेस पर उसे बहुत सारी जगह पर एडमिशन का मौका मिल सकता है और उसे अलग - अलग एंट्रेंस टेस्ट के लिए भागना नहीं पड़ेगा(भूपेंद्र,नवभारत टाइम्स,दिल्ली,4.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।