मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 अक्टूबर 2010

मुहल्ला पुस्तकालय का विचार प्रस्तुत

मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कल मुहल्ला पुस्तकालय नीति का विचार प्रस्तुत किया।

इसके तहत देश भर में पुस्तकालय एवं वाचनालय स्थापित किए जाएंगे।

सिब्बल ने राष्ट्रीय पुस्तक प्रसार नीति के नए मसौदे पर एक गोलमेज बैठक के समापन के मौके पर कहा, "पड़ोसी स्कूलों की तरह ही पास-पड़ोस में पुस्तकालय और वाचनालय होने चाहिए।"

सिब्बल ने कार्यबल से कहा कि मसौदे को इसी बात को ध्यान में रख कर तैयार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ बैठकें भी आयोजित करने को कहा।

सिब्बल ने कार्य बल को यह भी सुझाव दिया कि वह पुस्तकों की मूल्य निर्धारण नीति तैयार करने पर भी विचार करे(राष्ट्रीय सहारा,17.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।