मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

16 अक्टूबर 2010

हिमाचलःनिजी विवि कॉलेजों की संबद्धता के लिए अधिकृत नहीं

मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने आज कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित बनाने के लिए अधिनियम बनाया है। प्रदेश में कोई भी निजी विवि प्रदेश के किसी भी हिस्से में कॉलेज को संबद्ध करने के लिए अधिकृत नहीं होगा। केवल हिमाचल प्रदेश विवि ही महाविद्यालय संबद्ध करने के लिए प्रदेश की एकमात्र अधिकृत संस्था है। मुख्यमंत्री राजकीय डिग्री महाविद्यालय शाहपुर के नए भवन को विद्यार्थियों को समर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
धूमल ने कहा कि निजी उच्च शिक्षण संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के किसी भी प्रकार के शोषण पर निगरानी अधिनियम के प्रावधानों को भी सख्ती से लागू किया जा रहा है(दैनिक जागरण संवाददाता,धर्मशाला,16.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।