आप इंटेलिजेंट हैं और अपनी फील्ड का नॉलेज भी रखते हैं। आपकी मार्कशीट बताती है कि आप बेस्ट हैं, पर आप इंटरव्यू के दौरान जींस की पेंट और टीशर्ट में पहुँच जाते हैं तो क्या आप बुद्धिमान हैं। क्या आपका सिलेक्शन होगा? हो भी सकता है, पर नहीं होने की संभावना ज्यादा है।
कहते हैं न फर्स्ट इम्प्रेशन इस द लास्ट इम्प्रेशन। हो सकता आप में से कई इस बात को नहीं मानते हो पर यह बात सही है।
हमारे पास किसी भी व्यक्ति के बारे में अंदाजा लगाने के लिए ही सही, उसका पहनावा ही आधार रहता है और यही बात इंटरव्यू के दौरान भी लागू होती है। आप किस तरह का ड्रेस पहनकर इंटरव्यू बोर्ड के सामने जाते हैं इससे काफी फर्क पड़ता है। आइए, जानते हैं कि गर्ल्स और बॉयज के लिए इंटरव्यू के दौरान किस तरह की सावधानी रखी जानी चाहिए।
बॉयज के लिए
1. गहरे रंग का बिजनेस सूट पहन सकते हैं और अगर पहली बार इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तब शर्ट भी चल सकता है पर शर्ट का रंग बहुत ज्यादा गहरा नहीं होना चाहिए।
2. शर्ट लंबी बाँह का हो।
3. टाई जरूर पहनें।
4. मोजे का रंग गहरा हो और जूते भी प्रोफेशनल वातावरण में पहनने योग्य हो।
5. हेयर स्टाइल सामान्य हो।
ND
6. आफ्टर शेव लोशन की कम मात्रा लगाएँ।
7. हाथ में बायोडाटा और सर्टिफिकेट रखने के लिए छोटी ब्रीफकेस या अच्छा-सा फोल्डर हो।
गर्ल्स के लिए
1. सूट या साड़ी जो भी पहनना हों वो ज्यादा गहरे रंग का या वर्क किया हुआ न हो।
2. हाई हिल्स न पहनें।
3. ज्वेलरी का बहुत ज्यादा प्रयोग करें।
4. मेकअप आपके चेहरे की खूबसूरती को उभारने वाला और हल्का हो।
5. परफ्यूम या डियो का प्रयोग बहुत ज्यादा मात्रा में न करें।
6. मेनिक्यूर्ड नेल्स हों।
7. हाथ में चमड़े या अन्य मटेरियल का फोल्डर हो जिसमें आप बायोडाटा व सर्टिफिकेट रख सकें।
(वेब दुनिया डॉट कॉम से साभार)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।