मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 अक्टूबर 2010

राजस्थानः परीक्षा केंद्रों के अधूरे नाम-पतों ने बढ़ाई परेशानी

आरपीएससी की लापरवाही, 21 से 24 अक्टूबर तक होगी संस्कृत शिक्षा की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से भेजे गए प्रवेश पत्रों में परीक्षा केंद्रों के अधूरे नाम-पतों ने अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे अब उन्हें परीक्षा केंद्र ढूंढने में परेशानी होगी। संस्कृत शिक्षा के लिए आयोग की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 21 से 24 अक्टूबर तक होगी।
आयोग की ओर से भेजे गए प्रवेश पत्रों में तीन परीक्षा केंद्रों के अधूरे पते भेज दिए गए और एक केंद्र के फोन नंबर गलत अंकित कर दिए गए। प्रवेश पत्रों में राजकीय सी. से. स्कूल आदर्शनगर दर्शाया गया है जो अभ्यर्थी नहीं ढूंढ सकते। इसका सही पता राजकीय सी. से. स्कूल फतेह टीबा सिंधी कॉलोनी आदर्श नगर है।

इसी प्रकार एक परीक्षा केंद्र का नाम राजकीय सी. से. स्कूल पंचवट सर्किल अंकित कर दिया गया। पूरे जयपुर में पंचवटी सर्किल कहां है, अभ्यर्थी नहीं जानते। इसका सही पता राजकीय सी. से. स्कूल पंचवटी सर्किल राजापार्क है। राजकीय सी. से. स्कूल ओल्ड विद्याधर नगर की जगह प्रवेश पत्रों में राजकीय सी. से. स्कूल विद्याधर नगर भेज दिया, जिससे अभ्यर्थी परेशान हो गए। इस परीक्षा केंद्र के फोन नंबर भी गलत अंकित कर दिए गए। इसके सही फोन नंबर 2234200 हैं।

परीक्षा के जयपुर समन्वयक ने बताया कि अधूर नाम पतों की जानकारी आयोग को भेज दी गई है। परीक्षा 21 से 24 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए 19 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जिला परिषद के सभागार में कंट्रोल रूम शुरू होगा(दैनिक भास्कर,जयपुर,17.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।