मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

16 अक्टूबर 2010

सरकारी कंपनियों में प्रबंधन पेशेवरों की नियुक्तियां बढ़ीं

देश में प्रबंधन पेशेवरों के लिए अच्छी खबर है। वर्ष 2009 में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की कुल नियुक्तियों में ऐसे पेशेवरों की भर्ती बढ़कर सात फीसदी तक पहुंच गई है। वर्ष 2007 में यह महज 4 प्रतिशत थी। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट द्वारा कराए गए एक सर्वे मुताबिक यद्यपि प्रबंधन पेशेवरों को नौकरी पर रखने में निजी क्षेत्र की कंपनियां सबसे आगे हैं, लेकिन अब देश में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां ऐसे पेशेवरों की नियुक्ति में आक्रामक रूख अपना रही हैं। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के सीईओ कौशल संपत ने कहा कि सरकार की तरफ से उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने और देश के तमाम बड़े शहरों में प्रबंधन शिक्षा के लिए बढ़ती मांग से देश की आर्थिक वृद्धि पर सकारात्मक असर पड़ा है। कंपनी ने देश के मान्यता प्राप्त 168 विश्वविद्यालयों और निजी बिजनेस स्कूलों को अपने सर्वे में शामिल किया(दैनिक जागरण,राष्ट्रीय संस्करण,16.10.2010 में मुंबई से ख़बर)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।