देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की बीकॉम, बीए और बीएससी के साथ ही एमबीए और अन्य विषयों की तमाम परीक्षाएं आज भी स्थगित रहीं। स्थगित हुई परीक्षाओं की नई तारीख सोमवार को तय की जाएगी।
पहले ही बता दिया था : गौरतलब है कि अयोध्या मुद्दे पर फैसले के चलते यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहले ही 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा कर दी थी। इन दो दिनों में जो प्रश्न-पत्र होने थे उनकी तारीख यूनिवर्सिटी प्रशासन सोमवार को तय करेगा।
अन्य पर्चे यथावत होंगे : रेक्टर डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया है कि गुरुवार और शुक्रवार को बीकॉम और एमबीए की सेमेस्टर परीक्षाएं होना थी, इन्हें पहले ही स्थगित किया जा चुका है। अन्य विषयों की परीक्षाएं भी स्थगित हैं। हम नया शैडच्यूल जल्द जारी कर देंगे। इसके बाद बाकी के प्रश्न-पत्र पूर्व की तरह ही होंगे(दिनेश जोशी,दैनिक भास्कर,इन्दौर,1.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।