बरगांवा नामकुम स्थित जेवियर इंस्टीट्यूट पॉलिटेक्निक एंड टेक्नोलाजी (एक्सआईपीटी)में आज से पढ़ाई शुरू हो रही है। इस सत्र से यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई शुरू हो रही है। संस्थान को इस कोर्स के लिए एआईसीटीई से मान्यता मिल गई है।
हर संकाय में 60 सीटें : हर संकाय में 60 सीटें होंगी। इस बार कुल 180 छात्रों को नामांकन मिलेगा। इसके लिए छात्रों को झारखंड कंबाइंड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसमें एक साल का फीस 21 हजार रुपए निर्धारित किया गया है।
रांची में तीसरा पॉलिटेक्निक : एक्सआईपीटी रांची में तीसरा पॉलिटेक्निक कॉलेज होगा, जो यहां के छात्रों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है(दैनिक भास्कर,रांची,1.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।