मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

04 अक्टूबर 2010

रोजगार मामले में पुणे आगे

देश के दूसरे दर्जे के शहरों में सबसे अधिक रोजगार पुणे में और तीसरे दर्जे के शहरों में सबसे अधिक रोजगार रांची में उपलब्ध है। उद्योग संगठन एसोचेम की ओर से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान रोजगार की उपलब्धता पर जारी ताजा रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक देश में दूसरे दर्जे के शहरों के कुल रोजगार में पुणे की हिस्सेदारी 19.5 प्रतिशत, लखनऊ की 14.3 प्रतिशत और पुडुचेरी की 10.5 प्रतिशत है। इसी तरह तीसरे श्रेणी के शहरों में रांची 16.8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे, मेंगलूर 12.6 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर और 11.08 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मैसूर तीसरे स्थान पर है।

एसोचेम के अनुसार पुणे में सबसे अधिक रोजगार सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, शिक्षा और ऑटो क्षेत्र में उपलब्ध है जबकि लखनऊ में इस स्थान पर शिक्षा, बैंकिंग, एफएमसीजी, बीमा और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र काबिज है। उधर पुडुचेरी में सबसे अधिक रोजगार वैमानिकी, बैंकिंग, ऊर्जा, एफएमसीजी और सेवा क्षेत्र में उपलब्ध हैं(हिंदुस्तानलाईव डॉटकॉम,4.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।