इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली को लेकर हुई सभा में रणनीति तय की गई। इसमें विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ महाविद्यालयों के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि मांग नहीं पूरी की जाती है तो केन्द्र सरकार के विरुद्ध आंदोलन छेड़ा जाएगा। अखिलेश गुप्त को आंदोलन की कमान देने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि सोमवार से शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना की शुरुआत होगी। शनिवार को एकबार फिर सभी सदस्य बैठक करेंगे और आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया। इसमें अवध नारायण पांडेय, अशोक सारस्वत, विनोद चंद्र दुबे, अजित यादव, चंद्रनारायण त्रिपाठी, सुरेश यादव, राजेश सिंह को चुना गया है। बैठक में अखिलेश गुप्ता, विकास तिवारी, शार्दुल सम्राट सिंह, मुकुंद लाल मौर्य, अभिषेक यादव, राघवेन्द्र यादव, चंदिका पटेल, लालाराम सरोज, विनोद यादव, विवेकानंद पाठक, संदीप यादव, संदीप सिंह सत्या, श्रीशचंद्र दुबे, गोलू यादव, आनंद बिहारी, कमल शुक्ल, अमित सोनकर आदि रहे(जागरण,इलाहाबाद,2.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।