मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 अक्टूबर 2010

राजस्थान लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम इसी महीने

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस प्री परीक्षा 2010 का परिणाम अक्टूबर में ही जारी करने की तैयारी कर रहा है। करीब छह लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जानी है। आयोग पिछली परीक्षाओं में स्केलिंग को लेकर अदालत के फैसले का इन्तजार भी कर रहा है।

सचिव के.के. पाठक ने बताया कि परिणाम इसी महीने जारी करने की योजना है। सामान्य ज्ञान तथा विषयों में करीब छह लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। आयोग इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लेगा। प्रयास यह भी है कि इससे पहले स्केलिंग को लेकर अदालत का निर्णय आ जाए तो उसके अनुसार ही जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए(राजस्थान पत्रिका,अजमेर,2.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।