मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 अक्टूबर 2010

यूपीएससी में धांधली को लेकर राजघाट पर धरना

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2010 में भारी अनियमितता के विरोध में,आज गांधी जयंती पर बापू की समाधि-राजघाट पर छात्रों ने धरना दिया। 'यूपीएससी इज लाइक गोडसे' स्लोगन वाला टी-शर्ट पहने छात्रों ने यूपीएससी के विरोध में धरना दिया। ये छात्र यूपीएससी पर धांधली का आरोप लगाते हुए बीते चालीस दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे हुए हैं। इनकी मांग है कि यूपीएससी-2010 के प्री के नतीजे फिर से तैयार किए जाएं।

अनशन पर बैठे छात्र अंगेश दत्ता का कहना है कि बीते साल कुल सीट 585 थी तो प्री में 12 हजार 800 छात्र मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। लेकिन इस बार 965 सीट होने के बावजूद 17 हजार 500 छात्र नतीजा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इस बार बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र मुख्य परीक्षा से बाहर रखे गए हैं। जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र मुख्य परीक्षा के लिए चयनित कर लिए गए। यह अनियमितता नहीं तो और क्या है(जागरण,दिल्ली,2.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।