इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में अब छात्र अपनी इच्छा के अनुसार परीक्षा की तिथि चुन सकते हैं। शुरुआती दौर में फिलहाल 20 पाठ्यक्रमों में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इग्नू के अधिकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्रों में सप्ताह में एक बार परीक्षा आयोजित की जाएगी और छात्र अपनी इच्छा के मुताबिक तिथि को परीक्षा दे सकेंगे। इन परीक्षाओं के नतीजे 60 दिन के भीतर आ जाएंगे। इग्नू की यह नई व्यवस्था राजधानी दिल्ली के अलावा जयपुर, करनाल, मदुरै, चेन्नई, कोच्चि, रांची, भुवनेश्वर, जबलपुर, कोरापुट, जम्मू, हैदराबाद एवं देहरादून केंद्रों पर उपलब्ध होगी। छात्र को ऑनलाइन फॉर्म भरकर परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत कराना होगा और विश्वविद्यालय के नियमों के मुताबिक फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। पंजीकरण कराने पर छात्र को कंट्रोल नंबर और परीक्षा में बैठने की अनुमति, तारीख और समय वाला हॉल टिकट मिलेगा। इग्नू के मुख्य प्रवक्ता रवि मोहन ने बताया कि एक कोर्स में अपनी इच्छा के अनुसार एक ही बार परीक्षा में बैठ सकते हैं(दैनिक जागरण,दिल्ली,9.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।