मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

09 अक्टूबर 2010

जमशेदपुरःटाटा मोटर्स सामुदायिक सेवा के कर्मचारियों में असंतोष

टाटा मोटर्स सामुदायिक सेवा में ग्रेड रिवीजन व सालाना बोनस समझौता नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष का माहौल कायम है। यहां प्रारंभ से टाटा मोटर्स व कैंटीन कर्मियों के ग्रेड-बोनस के तुरंत बाद समझौता होता आया है, लेकिन अब विलंब होने से ऊहापोह की स्थिति कायम है। हालांकि मामले को लेकर सामुदायिक सेवा प्रबंधन व टाटा मोटर्स कम्यूनिटी सर्विसेज वर्कर्स यूनियन के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक फलाफल नहीं निकल सका है। पुन: सोमवार को प्रबंधन के साथ यूनियन की वार्ता होने वाली है। इस संबंध में यूनियन महामंत्री सनातन नाग ने बताया कि प्रबंधन, यूनियन की मांगों पर खरा उतरने में असमर्थता जाहिर कर रहा है लेकिन महंगाई के इस आलम में कर्मचारियों के उचित हक की मांग हो रही है। वे कैंटीन कर्मियों से तुलना नहीं करने की बात करते हुए बेहतर ग्रेड व बोनस समझौता कराने पर अडिग हैं। गौरतलब है कि सामुदायिक सेवा के अन्तर्गत ग्राम विकास केन्द्र, परिवार कल्याण संस्थान, नवजाग्रत मानव समाज व सामुदायिक विकास शामिल हैं जिसमें कुल मिलाकर 165 कर्मचारी कार्यरत हैं(दैनिक जागरण संवाददाता,जमशेदपुर,9.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।