हमीरपुर के पॉलीटेक्निक बडू के मैदान में हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिलों के उम्मीदवारों के लिए आज सैनिक लिपिक के पदों को लेकर रैली का आयोजन किया गया।
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल आरएस मलिक ने बताया कि भर्ती होने के लिए तीनों जिलों के लगभग 2200 उम्मीदवार आए। दस्तावेजों की जाच-पड़ताल करने पर 1795 उम्मीदवार भर्ती रैली में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि 277 उम्मीदवार दौड़ परीक्षा में चयनित किए गए। इन उम्मीदवारों में से जो शरीरिक और चिकित्सा मापदंडों को पूरा करेंगे, उन्हे लिखित परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दस अक्टूबर को सैनिक तकनीकी और सैनिक नर्सिग सहायक पद के लिए बिलासपुर, ऊना व हमीरपुर जिले के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा(दैनिक जागरण संवाददाता,हमीरपुर,9.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।