मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

10 अक्टूबर 2010

झारखंडःमंत्री बैद्यनाथ के बयान पर पारा शिक्षकों ने जताई आपत्ति

रामगढ़ जिले पारा शिक्षकों ने सूबे के कैबिनेट मंत्री बैद्यनाथ राम के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ रामगढ़ जिला अध्यक्ष अली रजा खान ने प्रयास बयान जारी कर कहा कि मंत्री का यह बयान दिया जाना कि आधे-से-ज्यादा पारा शिक्षकों को लेटर तक लिखना नहीं आता, निंदनीय है। लातेहार के विधायक को यह जानकारी होनी चाहिए कि आज शिक्षा में जो भी सुधार हुआ है उसका श्रेय पारा शिक्षकों को ही जाता है। अगर पारा शिक्षक नहीं होते तो बैद्यनाथ राम जैसे व्यक्ति जो खुद अशिक्षित हैं बच्चों को क्या शिक्षा देते। बच्चों को गुणात्मक शिक्षा सिर्फ पारा शिक्षक ही दे सकते हैं(दैनिक जागरण संवाददाता,रामगढ़,10.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।