उड़ीसा के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षादान करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं हेतु ड्रेस कोड को सफलतापूर्वक लागू कराने वाली सरकार के लिए हाईस्कूल शिक्षकों का ड्रेस कोड लागू कराना थोड़ा मुश्किल भरा काम लग रहा है। राज्य गणशिक्षा विभाग ने अब हाईस्कूल स्तर के शिक्षकों के ड्रेस कोड प्रचलन की समय सीमा को छह महीने बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले से जारी निर्देश के अनुसार दो अक्टूबर गांधी जयंती से प्रथम पर्याय के अंतर्गत छह शिक्षा जिलों में ड्रेस कोड लागू होना था। मगर बाजार में उपयुक्त पैंट-शर्ट तथा साड़ी उपलब्ध न होने के चलते इसे टाल दिया गया है। अब ड्रेस कोड का निर्णय छह महीने बाद लागू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले के निर्णय के अनुसार 14 नवम्बर से बाकी बचे जिलों के हाईस्कूल में ड्रेस कोड लागू हो जाना था। विभागीय मंत्री प्रताप जेना ने आश्वासन दिया है कि शिक्षक और शिक्षिकाओं के ड्रेस कोड के अनुसार किसी तरह की समस्या सामने नहींआने दी जाएगी(दैनिक जागरण संवाददाता,भुवनेश्वर,10.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।