महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (महानरेगा) की सफलता के लिए प्रोफेशनल रिसोर्स पर मंथन 20 अक्टूबर को उदयपुर में होगा। इसमें सभी आईआईएम व आईआईटी के निदेशक, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी, 8 जिलों के कलक्टर व भारत सरकार के अन्य मंत्रालयों के अधिकारियों सहित 50 से अधिक नौकरशाह व शिक्षाविद् शिरकत करेंगे। इसका उद्घाटन पंचायत राज व ग्रामीण विकास मंत्री सी पी जोशी करेंगे।
एक दिवसीय इस कार्यशाला में ग्रामीण मैनेजमेंट के कोर्स, महानरेगा के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं में प्रोफेशनल की भूमिका, सामाजिक अंकेक्षण व राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रमों के विद्यार्थियों की इन्टर्नशिप महानरेगा में करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी(राजस्थान पत्रिका,उदयपुर,17.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।