मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 अक्टूबर 2010

इस साल इंफोसिस करेगी 40,000 बंपर भर्ती

अगले दो महीनों के दौरान इंफोसिस बंपर भर्ती करने की तैयारी कर रही है कंपनी ने मौजूदा साल में अपने भर्ती के लक्ष्य 36,000 को बढ़ाकर कर 40,000 कर दिया है। कंपनी के एक प्रवक्ता के मुताबिक कंपनी इस साल की अंतिम तिमाही अक्टूबर-दिसंबर में ही 11,000 लोगो को नौकरी देने जा रही है। इंफोसिस को मौजूदा साल में देसी और विदेशी बाजारों से जमकर नए प्रोजेक्ट मिल रहे हैं अपने काम की क्षमता को बढ़ाने के लिए कंपनी को मैनपावर की सख्त जरुरत है साथ ही कई लोग कंपनी छोड़कर भी चले जाते है जिससे कंपनी के प्रदर्शन पर असर पड़ता है। इस साल की पहली तिमाही से कंपनी को 5,400 कर्मचारियों को अलविदा कहा हालांकि अब ये संख्या धीरे धीरे कम हो रही है दूसरी तिमाही मे इसमें 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई और ये संख्या 42,00 के पास आकर ठहर गई।

देश की इस दूसरी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी में फिलहाल 1,22,468 कंर्मचारी काम करते हैं पिछले साल के मुकाबले इस साल इंफोसिस में 16 फीसदी कर्मचारी ज्यादा काम कर रहे हैं(बिजनेस भास्कर डॉट कॉम,17.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।