मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 अक्टूबर 2010

राजस्थानःशिक्षा विभाग में तबादलों पर प्रतिबंध

राजस्थान सरकार ने आज से, शिक्षा विभाग में सभी प्रकार के तबादलों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

लिपिकीय त्रुटि को छोड़कर अब तबादला संशोधन आदेश भी जारी नहीं हो सकेंगे। किसी भी स्तर पर अधिकारी ने तबादला आदेश जारी किए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि, विभागीय सूत्रों के अनुसार तबादलों की कुछ सूचियां बैक डेट में जारी होने की संभावना है।

स्कूली शिक्षा के प्रमुख सचिव अशोक संपतराम ने बताया कि स्कूलों में आगामी अर्धवार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए यह फैसला किया गया है। जिन शिक्षकों के पिछले दिनों तबादले हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द ज्वॉइन करने को कहा गया है। शिक्षाधिकारियों को लंबे समय से ज्वॉइन नहीं करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर कार्रवाई को भी कहा है। समानीकरण, पदोन्नतियों और तबादलों सहित करीब 30 हजार शिक्षकों का तबादला हो चुका है(दैनिक भास्कर,जयपुर,2.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।