26 दिसम्बर को नेट परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए उसी दौरान आरएएस मुख्य परीक्षाओं की घोषणा परेशानी का कारण बन गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आरएएस मुख्य परीक्षाएं 24 दिसम्बर से कराई जाएंगी। इस वजह से दोनों परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों को असुविधा होगी।
यूजीसी की ओर से होने वाली नेट परीक्षा पहले से ही 26 दिसम्बर को प्रस्तावित है। इसमें प्रदेश के हजारों अभ्यर्थी बैठेंगे। इनमें बहुत सारे ऎसे भी अभ्यर्थी भी हैं, जो आरएएस की प्री परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद मुख्य परीक्षा भी देंगे। आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा 24 दिसम्बर से कराने को कहा है और ये परीक्षाएं लगातार कई दिनों तक चलेंगी(राजस्थान पत्रिका,जयपुर,11.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।