मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

24 नवंबर 2010

राजस्थानः11वीं की अकाउंटिंग पढ़ना हुआ सरल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 11वीं की अकाउंटिंग पाठ्यपुस्तक में भाषा संबंधी कठिनाई को दूर किया है।

बोर्ड अन्य पुस्तकों में भी ऐसी समस्याओं को दूर करेगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुभाष गर्ग ने बताया कि अकाउंटिंग की पुस्तक में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को खासी परेशानी आ रही थी। इसमें हिंदी के क्लिष्ट शब्दों का प्रयोग था। इसे बाई लेंग्वल बनाया है। क्लिष्ट शब्दों को अंग्रेजी में भी दिया है। हिंदी में एकांकन के साथ अंग्रेजी में अकाउंटिंग भी उसके साथ ही जोड़ा गया है।

बोर्ड ने विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यो और शिक्षकों से भी बोर्ड की नई पाठयपुस्तकों के संबंध में सुझाव मांगे हैं। कुछ प्राचार्यो ने भाषा की क्लिष्टता की ओर इशारा किया है। बोर्ड ऐसी पुस्तकों की सूची तैयार करवा रहा है, जिनमें सुधार की गुंजाईश और विद्यार्थियों को परेशानी हो रही हो। कुछ प्राचार्यो ने रेफरेंस बुक्स और बेहतर करने के भी सुझाव दिए हैं(दैनिक भास्कर,अजमेर,24.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।