मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 नवंबर 2010

झारखंडः600 करोड़ से बनेंगे 12 मॉडल कॉलेज

झारखंड के शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े क्षेत्र के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राज्य में जल्दी ही 600 करोड़ रुपए की लागत से 12 मॉडल कॉलेज खुलेंगे। इसके लिए क्षेत्र का चयन कर लिया गया है। राजभवन ने इस संबंध में संबंधित विश्वविद्यालयों को मॉडल कॉलेज का प्रस्ताव तैयार कर 10 दिसंबर तक मानव संसाधन विकास विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि प्रस्ताव की एक प्रति राजभवन को भी भेजें।


हर कॉलेज के लिए 50 करोड़ : हर मॉडल कॉलेज के निर्माण पर 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह राशि केंद्र सरकार, राज्य सरकार और संबंधित विश्वविद्यालय उपलब्ध कराएगा। हालांकि अभी तक शेयर निर्धारित नहीं हुआ है।

ये होंगी सुविधाएं : मॉडल कॉलेज में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां सर्वसुविधायुक्त लैब, कंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी और इंटरनेट की सुविधाएं होंगी।

यहां खुलेंगे कॉलेज: उच्च शिक्षा में पिछड़े गुमला, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, गढ़वा, पलामू, गिरिडीह, चतरा और कोडरमा।

बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: उच्च शिक्षा निदेशक आरएन त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र की योजना के अनुरूप इन कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तरह विकसित किया जाएगा। विश्वविद्यालयों से प्रस्ताव आते ही केंद्रीय मानव संसाधन विभाग को भेज दिया जाएगा ताकि आगे की कार्यवाही हो सके(दैनिक भास्कर,रांची,28.11.2010)। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।