शिक्षकों ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल पर एक बार फिर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा छात्रों के रजिस्ट्रेशन मामले में एक बार प्रयास शुरू हुआ, लेकिन जैक की धीमी रवैया के कारण कुछ खास परिणाम नहीं निकला। अब मानव संसाधन मंत्री ने इस मामले में पहल के संकेत दिए हैं। इसके बाद शिक्षक प्रतिनिधियों की गतिविधियां तेज हो गयी हैं।
इंटर कॉलेजों के शिक्षक प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह का कहना है कि शिक्षा मंत्री इस मामले में ठोस निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जैक को अब एक तिथि का निर्धारण कर सत्र 2010-11 के बचे करीब 20 हजार बच्चों का रजिस्ट्रेशन व फॉर्म भरवाया जाए, जिससे उनका साल बर्बाद होने से बच जाए। साथ ही उन्होंने जैक बोर्ड के भी गठन की मांग की है, ताकि कार्यो को एक गति से चलाया जा सके(दैनिक जागरण,रांची,24.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।